परख 2024 राष्ट्रीय सर्वेक्षण पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला 60-60 के तीन बैच में कुल 180 शिक्षकों का यह कार्यशाला दिनांक 18.03.2026 से दिनांक 25.03.2026 के मध्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में संचालित किया गया . परख कार्यशाला में शिक्षकों ने PARAKH परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की तथा 2024 की PARAKH परीक्षा के परिणामों पर भी चर्चा किया तथा उसके आंकड़ों से परिचित हुए साथ ही एचपीसी पर भी गहन चर्चा किया गया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का दो दिवसीय कार्यशाला स्कूल रेडीनेस के संबंध में दिनांक 18.03.2026 से दिनांक 19.03.2026 तक चलाया गया .स्कूल रेडीनेस कार्यशाला में शिक्षकों को आने वाले शैक्षणिक सत्र (2026-2027) में अपनी तैयारी और विद्यालय में पठन-पाठन को और प्रभावी बनाने के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें नई-नई विधियों से परिचित कराया गया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों को स्मार्ट क्लास से संबंधित प्रशिक्षण दिनांक 11.02.2026 से दिनांक 17.02.2026 के मध्य दिया गया .यह प्रशिक्षण उच्च प्राथमिक तथा कम्पोजिट विद्यालयों में लगे स्मार्ट क्लास को संचालित करने तथा उनके बेहतर उपयोग करने से संबंधित था । यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिक्षकों की दक्षता में वृद्धि करने तथा उनके कुशलता को बढ़ाने में सहयोगी रहा।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण कुल लगभग 1300 शिक्षकों का प्रशिक्षण दिनांक 16/01/2026 से दिनांक 10/02/2026 के मध्य पूर्ण किया गया.जिसमें जनपद के शिक्षकों ने उनकी आवश्यकता पर आधारित तमाम उपयोगी विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया . जिसमें कंप्यूटर, आईसीटी, शिक्षक सामग्रियों का निर्माण , भाषा शिक्षण, पाठ योजना निर्माण, विज्ञान एवं गणित शिक्षण आदि विषयों पर बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिनांक 16/01/ 2026 से दिनांक 19/01/ 2026 के मध्य पूर्ण किया गया. इसमें शिक्षकों ने बहुत ही उत्साह और मनोयोग के साथ प्रतिभा किया तथा अंग्रेजी भाषा शिक्षण की बारीकियों को समझा एवं सीखा।

माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का सामाजिक विज्ञान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 12/01/2026 से दिनांक 14/01/2026 में डायट संत कबीर नगर में पूर्ण किया गया।

दिनांक 17 दिसम्बर 2025 से 29 दिसम्बर 2025 तक कुल 400 शिक्षकों का सामाजिक विज्ञान पर आधारित प्रशिक्षण समपन्न हुआ।*

दिनांक 10 नवम्बर 2025 से 15 नवम्बर 2025 तक कुल 200 शिक्षकों का संवैधानिक एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित प्रशिक्षण कुल 4 बैच में समपन्न हुआ।*

दिनांक 03 अक्टूबर 2025 से 10 अक्टूबर 2025 तक कुल 200 शिक्षकों का सुरक्षा, संरक्षा का प्रशिक्षण कुल 4 बैच में समपन्न हुआ।*

दिनांक 25 सितम्बर 2025 को प्राथमिक विद्यालयों के कुल 1050 शिक्षकों का एकीकृत प्रशिक्षण 21 बैच में पूर्ण हुआ। यह प्रशिक्षण सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित था जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला, गणित, पर्यावरण आदि सभी विषयों का समावेश किया गया था। यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए बहुत ही उपयोगी रहा।

डायट संत कबीर नगर के अटल सभागार में दिनाँक 18/08/2025 से प्रारम्भ हुआ सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित एकीकृत प्रशिक्षण का 9वां एवं 10वां बैच।

डायट संत कबीर नगर के अटल सभागार में सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण का सातवाँ एवं आठवाँ बैच दिनांक 08 अगस्त 2025 को प्रारम्भ हुआ।

दिनांक 7 अगस्त 2025 को, सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण के पाचवें एवं छठे बैच का प्रशिक्षण पूर्ण हुआ

डायट, संत कबीर नगर में सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित एकीकृत प्रशिक्षण के पांचवें और छठे बैच का प्रशिक्षण दिनांक 2 अगस्त 2025 को प्रारम्भ हुआ।

डायट, संत कबीर नगर ने सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित एकीकृत प्रशिक्षण के तीसरे चौथे बैच का प्रशिक्षण पूर्ण किया।

सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण के तृतीय एवं चतुर्थ बैच का प्रशिक्षण डायट संत कबीर नगर में दिनाँक 28/07/2025 से शुरू हुआ।

दिनांक 25 जुलाई 2025 को डायट, संत कबीर नगर में प्रथम् एवं द्वितीय बैच का पूर्ण हुआ सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित एकीकृत प्रशिक्षण जिसमें कुल 100 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

डायट संत कबीर नगर के अटल सभागार में शुरू हुआ एकीकृत प्रशिक्षण "संपूर्ण माड्यूल". इस प्रशिक्षण में जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालयों एवं कम्पोजिट विद्यालयों से शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इस प्रशिक्षण में जनपद के कुल 1100 शिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित। दिनांक 21/07/2025 से प्रथम एवं द्वितीय बैच के 100 शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। प्राचार्य, डायट ने कहा कि आप शिक्षक के रूप में एक पवित्र कार्य में लगे हैं और निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, संत कबीर नगर के अटल सभागार में दिनाँक 07 जुलाई 2025 से शुरू हुई पांच दिवसीय; निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत एफएलएन तथा एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक आधारित संदर्भ दाता प्रशिक्षण

दिनाँक 07 जुलाई 2025 को डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में डायट पर आयोजित हुई एआरपी चयन के क्रम में माइक्रो टीचिंग की प्रक्रिया।

डायट, संत कबीर नगर के अटल सभागार में दिनाँक 05 जुलाई 2025 को आयोजित की गई एआरपी चयन परीक्षा। यह चयन का दूसरा चक्र था। सकुशल सम्पन्न हुई परीक्षा।

नवचयनित एआरपी समूह का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला दिनांक 07 मई 2025 को डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/ प्रधानाध्यापकों के नेतृत्व क्षमता संवर्धन हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण। दिनांक: 21/01/2025-25/01/2025

आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण (नेतृत्व क्षमता संवर्द्धन) बैच - 1 & 2 दिनांक-09-12-2024 से 11-12-2024

English Remedial Training [Batch 1 & 2 Batch 3 & 4] date -05-12-2024 to 07-12-2024 date-09-12-2024 to 11-12-2024

माध्यमिक शिक्षकों के लिए नवाचारी शिक्षण विधियों के प्रयोग हेतु प्रशिक्षण दिनांक -26-11-2024 से 28-11-2024

परख सर्वे (NAS) 2024 फील्ड इन्वेस्टिगेटर (FI’s) का प्रथमएवं द्वितीय प्रशिक्षण NAS_परख_सर्वे_2024, दिनांक 16/11/2024

21वीं सेंचुरी अनुभवजन्य जीवन कौशल प्रशिक्षण दिनांक – 21/10/2024–24/10/2024(बैच प्रथम) 25/10/2024–29/10/2024(बैच द्वितीय) 04/11/2024–08/11/2024(बैच तृतीय),(बैच चतुर्थ)

सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण बैच-प्रथम एवं द्वितीय दिनॉक-03-10-2024 से 05-10-2024

पांच दिवसीय डिजिटल लिट्रेसी, कोडिंग एवं कम्पयूटेशनल थिंकिंग प्रशिक्षण प्रथम बैच(दिनांक 30/9/2024 से 04/10/2024 तक

आईसीटी स्मॉर्ट क्लास ट्रेनिंग /IFPD दिनांक 6.9.2024 से 7.9.2024 तक प्रथम एवं द्वितीय बैच

गणित की नवाचारी शिक्षण विधियों व गणित किट के प्रयोग हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण बैच– प्रथम एवं द्वितीय दिनांक–20.8.2024 से 22 8.2024

समग्र शिक्षा(मा0)के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के क्षमता संवर्धन हेतु समेकित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (कक्षा 9 और 10 हेतु) दिनांक –09/08/2024 से 14/08/2024 तक विषय–( हिंदी और अंग्रेजी

बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण दिनांक–22.7.2024 से 26.7.2024 तक

Address

जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद कैम्पस संत कबीर नगर
khalilabad 272175, IN

Follow us

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खलीलाबाद संत कबीर नगर
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खलीलाबाद संत कबीर नगर