31 दिसम्बर 2025 को डायट प्राचार्या की अध्यक्षता में माह दिसम्बर की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जनपद में दिसम्बर माह में किए गए कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

दिनांक 29 एवं 30 दिसम्बर 2025 को डायट संत कबीर नगर के अटल सभागार में डायट प्राचार्या के नेतृत्व में दो दिवसीय " कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति प्रदर्शनी " का सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 100 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के कला, क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक विधाओं का मनोरम प्रदर्शन किया।

29 नवम्बर 2025 को डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में माह नवम्बर की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जनपद में नवम्बर माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

दिनांक 20 एवं 21 नवम्बर 2025 को डायट संत कबीर नगर में त्रैमासिक संकुल शिक्षक बैठक , डायट प्राचार्य के नेतृत्व में समपन्न हुआ।

दिनांक 19 नवम्बर 2025 को डायट संत कबीर नगर के अटल सभागार में " डायट संत कबीर नगर द्वारा किए गए शोध : निष्कर्ष और संभावनाएं " विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डायट संत कबीर नगर के प्रवक्ता श्रीमती रोली श्रीवास्तव, श्रीमती आराधना गोस्वामी, डा मनीष मोहन श्रीवास्तव, डा सुमित भास्कर ने अपने- अपने शोध विषयों के निष्कर्षों और उसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किया।

दिनांक 17 नवम्बर 2025 को डायट संत कबीर नगर के आटल सभागार में " राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष: उपलब्धियां एवं चुनौतियां " विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अनेक वक्ताओं और विशेषज्ञों ने विषय पर गहन चर्चा किया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रोफेसर विजय कुमार राय, अधिष्ठाता, शिक्षा संकाय, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने विषय पर रोचक, गंभीर और व्यापक व्याख्यान दिया।

01 नवम्बर 2025 को डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में माह अक्टूबर की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जनपद में अक्टूबर माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को डायट संत कबीर नगर में जनपद स्तरीय गणित प्रदर्शनी आयोजित हुई। जिसमें शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रयास के साथ प्रतिभाग किया।

दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को डायट संत कबीर नगर में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती मनाया गया। शास्त्री जी के आदर्शों और गांधी के विचारों पर चर्चा और व्याख्यान हुआ।

29 सितम्बर 2025 को डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में माह सितम्बर की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जनपद में सितम्बर माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

दिनांक 26 एवं 27 सितम्बर 2025 को डायट, संत कबीर नगर में नवाचार महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 150 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी कलाकृतियों के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधानसभा सदस्य श्री अंकुर राज त्रिपाठी ने उपस्थित होकर डायट का तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

डायट, संत कबीर नगर के अटल सभागार में दिनाँक 17 एवं 18 जुलाई 2025 को शैक्षणिक सत्र 2025-26 की पहली त्रैमासिक संकुल शिक्षक बैठक बैचवार समपन्न हुई। जिसमें सभी 9 विकास खण्डों के संकुल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

1 जुलाई 2025 को डायट प्राचार्य, श्री धीरेन्द्र त्रिपाठी जी के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद के छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों के साथ स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। डायट प्रवक्ताओं ने आसपास के विद्यालयों में रैली का नेतृत्व किया। बच्चों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया।

1 जुलाई को खुले विद्यालय, छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर निकाला रैली, 'स्कूल चलो अभियान'! डायट ने किया अभियान का नेतृत्व!

डायट संत कबीर नगर में 05 जून 2025 को विश्व योग दिवस मनाया गया। डायट प्राचार्य के नेतृत्व में सभी ने योग कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों- सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम और ध्यान आदि की क्रियाओं में प्रतिभाग किया। 👇

* 01 अप्रैल 2025 को, प्राचार्य 'जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, संत कबीर नगर' के नेतृत्व में जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 'स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान' का शुभारम्भ किया गया।

* 3 से 9 अप्रैल 2025 के मध्य डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सकुशल सम्पन्न कराई गईं।

* 22 अप्रैल 2025 को डायट संत कबीर नगर ने विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया।

* 05 जून 2025 को डायट संत कबीर नगर ने 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाया। इस अवसर पर संस्थान में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही डायट प्राचार्य के साथ सभी कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया।

डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में की गई मासिक समीक्षा बैठक: 30/01/2025

जिला चिकित्सालय- संत कबीर नगर के सहयोग से डायट पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित किया गया-"कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन हेतु कार्यशाला "! दिनांक-30/01/2025

जिला विधिक प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित की गई विधिक जागरुकता कार्यशाला।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस! किए गए विभिन्न प्रकार के आयोजन।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुई चर्चा सभी ने लिया शपथ। 25 जनवरी 2025

सुशासन दिवस मनाया गया दिनांक 25/12/2024

'परख' राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे जनपद के 122 विद्यालयों में सकुशल सम्पन्न कराया गया, 04/12/2024

डी० एल० एड० परीक्षा मूल्याकंन कार्य हुआ माह सितम्बर- अक्टूबर 2024

कार्यशाला– शैक्षिक उन्नयन एवं क्षमता संवर्धन दिनांक -20-11-2024 to our website

काकोरी ट्रेन ऐक्शन शताब्दी महोत्सव दिनांक–09/08/2024,2024

डी.एल.एड.परीक्षा (प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर) दिनांक –08/08/2024 से 14/08/2024 ,2024

राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चतुर्थ वर्षगाँठ पर आयोजित ‘शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम’ (22-28 जुलाई)

एक पेड़ मॉं के नाम ' अभियान के अंतर्गत प्राचार्य सर द्वारा पौधारोपण किया गया दिनांक– 20/07/2024

त्रैमासिक संकुल शिक्षक समीक्षा बैठक, कराया गया 15/07/2024 एवं 16/07/2024

विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून 2024 को संगोष्ठी आयोजित की गयी

पर्यावरण के लिए जीवनशैली, एक दिवसीय सेमिनार आयोजित हुआ, फरवरी 2024

Address

जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद कैम्पस संत कबीर नगर
khalilabad 272175, IN

Follow us

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खलीलाबाद संत कबीर नगर
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खलीलाबाद संत कबीर नगर