दिनांक 24 जुलाई 2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 का एक वर्ग तथा कक्षा 9 से 12 दूसरा वर्ग रखा गया। इस प्रतियोगिता में कुल 100 से अधिक छात्रों ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाग किया । इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार तथा कक्षा 9 से 12 के वर्ग में अलग प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से बच्चों को सम्मानित किया गया ;साथ ही सभी प्रतिभागी छात्रों को सांत्वना/ प्रतिभाग पुरस्कार प्रदान किया गया।
एफएलएन तथा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण जो दिनांक 20 जुलाई 2026 को प्रारम्भ हुआ था, इस प्रशिक्षण में जनपद के सभी ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं ने प्रतिभाग किया। यह प्रशिक्षण दिनांक 24 जुलाई 2026 को पूर्ण हुआ। अब आगे यह प्रशिक्षण ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं के द्वारा अपने अपने संबंधित विकास खण्डों में शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ,संत कबीर नगर में माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों हेतु सुरक्षा एवं संरक्षा विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें 100 शिक्षकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण, दिनांक 22 जुलाई 2026 को पूर्ण हुआ। इस प्रशिक्षण में, माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने सुरक्षा एवं संरक्षा के विभिन्न पहलुओं को जाना एवं समझा। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों ने सीखा कि, साइबर अपराधों से तथा जालसाजों से कैसे बचें, घरों में सिलेंडर आदि से आग लग जाने पर कैसे अपना बचाव करें ,विद्युत उपकरणों में शार्टसर्किट होने से कैसे बचें तथा अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त किया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए "सुरक्षा एवं संरक्षा" विषयक प्रशिक्षण का 100 शिक्षकों का दूसरा बैच दिनांक 20 जुलाई 2026 से प्रारम्भ हुआ।एफएलएन तथा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण हेतु ,ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं का पांच दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में दिनांक 20 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 24 जुलाई तक चलेगा।जिसमें जनपद के सभी ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाता प्रतिभाग कर रहे हैं।
माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों हेतु सुरक्षा एवं संरक्षा विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम बैच (100 शिक्षक ) का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 18 जुलाई 2026 को सकुशल संपन्न हुआ जिसमें माध्यमिक विद्यालय के 100 शिक्षकों ने सुरक्षा एवं संरक्षा के तमाम विषयों पर गहन जानकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया । इस प्रशिक्षण में यातायात ,साइबर सुरक्षा, अग्नि शमन ,आपातकालीन परिस्थितियों से सुरक्षा प्राकृतिक आपदा के समय सुरक्षा जैसे तमाम गंभीर विषयों पर उपयोगी जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 16 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो चुके हैं । दिनांक 16 जुलाई 2026 से माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों हेतु "सुरक्षा एवं संरक्षा" विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले बैच के साथ 100 शिक्षकों हेतु यह प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।
परख 2024 राष्ट्रीय सर्वेक्षण पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला 60-60 के तीन बैच में कुल 180 शिक्षकों का यह कार्यशाला दिनांक 18.03.2026 से दिनांक 25.03.2026 के मध्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में संचालित किया गया . परख कार्यशाला में शिक्षकों ने PARAKH परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की तथा 2024 की PARAKH परीक्षा के परिणामों पर भी चर्चा किया तथा उसके आंकड़ों से परिचित हुए साथ ही एचपीसी पर भी गहन चर्चा किया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का दो दिवसीय कार्यशाला स्कूल रेडीनेस के संबंध में दिनांक 18.03.2026 से दिनांक 19.03.2026 तक चलाया गया .स्कूल रेडीनेस कार्यशाला में शिक्षकों को आने वाले शैक्षणिक सत्र (2026-2027) में अपनी तैयारी और विद्यालय में पठन-पाठन को और प्रभावी बनाने के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें नई-नई विधियों से परिचित कराया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों को स्मार्ट क्लास से संबंधित प्रशिक्षण दिनांक 11.02.2026 से दिनांक 17.02.2026 के मध्य दिया गया .यह प्रशिक्षण उच्च प्राथमिक तथा कम्पोजिट विद्यालयों में लगे स्मार्ट क्लास को संचालित करने तथा उनके बेहतर उपयोग करने से संबंधित था । यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिक्षकों की दक्षता में वृद्धि करने तथा उनके कुशलता को बढ़ाने में सहयोगी रहा।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण कुल लगभग 1300 शिक्षकों का प्रशिक्षण दिनांक 16/01/2026 से दिनांक 10/02/2026 के मध्य पूर्ण किया गया.जिसमें जनपद के शिक्षकों ने उनकी आवश्यकता पर आधारित तमाम उपयोगी विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया . जिसमें कंप्यूटर, आईसीटी, शिक्षक सामग्रियों का निर्माण , भाषा शिक्षण, पाठ योजना निर्माण, विज्ञान एवं गणित शिक्षण आदि विषयों पर बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिनांक 16/01/ 2026 से दिनांक 19/01/ 2026 के मध्य पूर्ण किया गया. इसमें शिक्षकों ने बहुत ही उत्साह और मनोयोग के साथ प्रतिभा किया तथा अंग्रेजी भाषा शिक्षण की बारीकियों को समझा एवं सीखा।
माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का सामाजिक विज्ञान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 12/01/2026 से दिनांक 14/01/2026 में डायट संत कबीर नगर में पूर्ण किया गया।
दिनांक 17 दिसम्बर 2025 से 29 दिसम्बर 2025 तक कुल 400 शिक्षकों का सामाजिक विज्ञान पर आधारित प्रशिक्षण समपन्न हुआ।*
दिनांक 10 नवम्बर 2025 से 15 नवम्बर 2025 तक कुल 200 शिक्षकों का संवैधानिक एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित प्रशिक्षण कुल 4 बैच में समपन्न हुआ।*
दिनांक 03 अक्टूबर 2025 से 10 अक्टूबर 2025 तक कुल 200 शिक्षकों का सुरक्षा, संरक्षा का प्रशिक्षण कुल 4 बैच में समपन्न हुआ।*
दिनांक 25 सितम्बर 2025 को प्राथमिक विद्यालयों के कुल 1050 शिक्षकों का एकीकृत प्रशिक्षण 21 बैच में पूर्ण हुआ। यह प्रशिक्षण सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित था जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला, गणित, पर्यावरण आदि सभी विषयों का समावेश किया गया था। यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए बहुत ही उपयोगी रहा।
डायट संत कबीर नगर के अटल सभागार में दिनाँक 18/08/2025 से प्रारम्भ हुआ सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित एकीकृत प्रशिक्षण का 9वां एवं 10वां बैच।
डायट संत कबीर नगर के अटल सभागार में सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण का सातवाँ एवं आठवाँ बैच दिनांक 08 अगस्त 2025 को प्रारम्भ हुआ।
दिनांक 7 अगस्त 2025 को, सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण के पाचवें एवं छठे बैच का प्रशिक्षण पूर्ण हुआ
डायट, संत कबीर नगर में सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित एकीकृत प्रशिक्षण के पांचवें और छठे बैच का प्रशिक्षण दिनांक 2 अगस्त 2025 को प्रारम्भ हुआ।
डायट, संत कबीर नगर ने सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित एकीकृत प्रशिक्षण के तीसरे चौथे बैच का प्रशिक्षण पूर्ण किया।
सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण के तृतीय एवं चतुर्थ बैच का प्रशिक्षण डायट संत कबीर नगर में दिनाँक 28/07/2025 से शुरू हुआ।
दिनांक 25 जुलाई 2025 को डायट, संत कबीर नगर में प्रथम् एवं द्वितीय बैच का पूर्ण हुआ सम्पूर्ण माड्यूल पर आधारित एकीकृत प्रशिक्षण जिसमें कुल 100 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
डायट संत कबीर नगर के अटल सभागार में शुरू हुआ एकीकृत प्रशिक्षण "संपूर्ण माड्यूल". इस प्रशिक्षण में जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालयों एवं कम्पोजिट विद्यालयों से शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इस प्रशिक्षण में जनपद के कुल 1100 शिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित। दिनांक 21/07/2025 से प्रथम एवं द्वितीय बैच के 100 शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। प्राचार्य, डायट ने कहा कि आप शिक्षक के रूप में एक पवित्र कार्य में लगे हैं और निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, संत कबीर नगर के अटल सभागार में दिनाँक 07 जुलाई 2025 से शुरू हुई पांच दिवसीय; निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत एफएलएन तथा एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक आधारित संदर्भ दाता प्रशिक्षण
दिनाँक 07 जुलाई 2025 को डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में डायट पर आयोजित हुई एआरपी चयन के क्रम में माइक्रो टीचिंग की प्रक्रिया।
डायट, संत कबीर नगर के अटल सभागार में दिनाँक 05 जुलाई 2025 को आयोजित की गई एआरपी चयन परीक्षा। यह चयन का दूसरा चक्र था। सकुशल सम्पन्न हुई परीक्षा।
नवचयनित एआरपी समूह का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला दिनांक 07 मई 2025 को डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।